Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Aaj Ka Rashifal : आज के दिन इन राशियों की खुलेगी खुलेगी किस्मत, करियर और कारोबार को लेकर रहना होगा सतर्क

3 months ago

11 मार्च, मंगलवार का दिन मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे और वसुमति योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज सूर्य वेशी नामक योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज सूर्य और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसरों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपको कुछ पारिवारिक समस्याएं घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से उधार का लेनदेन करने से बचें। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप कुछ खास मुद्दों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय और व्यय आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक खर्च आपको परेशान करेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश करें, लेकिन आपको अपने धन को प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर लगाना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को आप कहीं बाहर विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी, जिसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी किसी छोटी-मोटी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

कर्क राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको पारिवारिक बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना है। आप अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना आए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आप मित्र के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाने होंगे।
 
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कारोबार के कामों को कल पर टालने से बचें। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने काम को दूसरों के भरोसे ना टालें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। भाई बहनों से भी आपकी कहासुनी हो सकती है और आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप मौज-मस्ती में लगे रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आपका जीवनसाथी से खटपट होने के कारण आपके मन परेशान रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की अच्छी आय रहेगी, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके सहयोगी कामों में उनका पूरा साथ देंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपको जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे।

मीन राशि
आज आपको करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय थोड़ा संयम रख कर लें। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर जो सलाह देंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में भी आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved