आ रही है अपरा एकादशी…जब दीपक से जगते हैं भाग्य के सितारे,
शास्त्रों में बताए गए हैं ऐसे उपाय, जो दिला सकते हैं लक्ष्मी की कृपा
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Apara Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है। बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। हर महीने दो एकादशी होती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इस दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। कहते हैं कि एकादशी का व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं। इस बार अपरा एकादशी आने वाली है। यह एकादशी ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में आती है। इस दिन दीपक जलाने के खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
कब है अपरा एकादशी?
पंचांग के मुताबिक अपरा एकादशी 23 मई को है। यह तिथि दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और रात 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व होता है, इसलिए व्रत 23 मई को रखा जाएगा और इसका पारण 24 मई को होगा।"
दीपक जलाने का क्या है महत्व?
अपरा एकादशी पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। नकारात्मकता दूर होती है। शुभता और समृद्धि का वास होता है। शास्त्रों में यह बहुत पुण्यदायक माना गया है।
कहां और कैसे जलाएं दीपक?
1. श्री हरि के सामने इस दिन भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे रुके काम बनते हैं। मनचाही इच्छा भी पूरी होती है।
2.घर में बनी रहेगी सुख-शांति
तुलसी के पौधे के पास तिल के तेल या घी का दीपक जलाएं। घर में सुख-शांति बनी रहती है।
3. मुख्य द्वार पर जलाने से दूर होगी नकारात्मकता
मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। घर में शुभ ऊर्जा आती है।
4. पीपल के नीचे जलाएं दीपक
इस दिन पीपल के नीचे दीपक जलाएं। पितरों की कृपा मिलती है। जीवन के दुख दूर होते हैं।