किस दिन क्या खरीदें?
जानें सप्ताह के सातों दिनों का शुभ-अशुभ योग
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
हिंदू परंपरा में शुभ मुहूर्त और शुभ दिन का बहुत महत्व माना जाता है। माना जाता है कि अगर सही दिन पर सही वस्तु खरीदी जाए तो वह घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के हर दिन का एक ग्रह और देवता से संबंध होता है। इसी आधार पर बताया गया है कि किस दिन क्या खरीदना शुभ है और किन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। लोग अक्सर नई चीजें खरीदने से पहले यह देखते हैं कि दिन शुभ है या नहीं, क्योंकि सही दिन पर की गई खरीददारी कई गुना अधिक लाभ दे सकती है।
सोमवार: सफेद चीजें खरीदना शुभ, इलेक्ट्रॉनिक सामान से परहेज सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन है। इस दिन चावल, दूध, दही, सफेद मिठाई और चांदी जैसी सफेद वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और घर में मानसिक शांति बढ़ती है। लेकिन सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और स्टेशनरी खरीदना शुभ नहीं माना जाता।
मंगलवार: भूमि और संपत्ति खरीदने का उत्तम दिन मंगलवार हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़ा दिन है। यह भूमि, प्लॉट, फ्लैट और भवन खरीदने का बेहद शुभ समय माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि मंगलवार को कर्ज चुकाने से ऋण जल्दी खत्म होता है। हालांकि, इस दिन लकड़ी, चमड़े और दूध से जुड़ी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए।
बुधवार: स्टेशनरी और हरी वस्तुओं के लिए शुभ दिन बुधवार को पेन, कॉपी, किताबें, स्टेशनरी, खेल का सामान और हरी सब्जियां खरीदना लाभदायक होता है। यह दिन बुद्धि और व्यापार से जुड़ा है। लेकिन दवाइयां, चावल, मिट्टी का तेल और बर्तन इस दिन नहीं खरीदने चाहिए।
गुरुवार: इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय गुरुवार बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रॉपर्टी, भूमि या फ्लैट खरीदना बहुत शुभ माना गया है। गुरुवार को चश्मा और कोई भी धारदार वस्तु खरीदने से परहेज करना चाहिए।
शुक्रवार: सौंदर्य और सजावटी वस्तुओं का दिन शुक्रवार सौंदर्य, वैभव और धन का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन कपड़े, आभूषण, कॉस्मेटिक्स और शृंगार-सामग्री खरीदना शुभ है। लेकिन पूजा-पाठ की वस्तुएं शुक्रवार को नहीं खरीदनी चाहिए।
शनिवार: अनाज और घरेलू सामान खरीदना लाभकारी शनिवार शनि देव का दिन है। इस दिन अनाज, झाड़ू, मसाले, घी और घर की जरूरत का सामान खरीदना अच्छा माना जाता है। तेल, नमक, लोहा और चमड़े की चीजें इस दिन लेने से बचना चाहिए।
रविवार: वाहन और फर्नीचर खरीदने का अच्छा दिन रविवार सूर्य देव का दिन है। लाल रंग की वस्तुएं, गेहूं, वाहन और फर्नीचर रविवार को खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन लोहा और लोहे से बनी वस्तुओं की खरीद मनाही मानी गई है।