Bada Mangal 2025: नौकरी में रुकावट हो या जीवन में संकट, हनुमानजी के ये मंत्र करेंगे चमत्कार,
बड़ा मंगल के दिन जाप करने से दूर होते हैं शोक, भय और बाधा
8 days ago
Written By: Ashwani Tiwari
Jyeshtha Bada Mangal 2025: पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को है। यह दिन हनुमानजी की पूजा के लिए खास होता है। यह मंगलवार ज्येष्ठ महीने का पहला मंगल है। इस दिन को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। इस दिन लोग विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि हनुमानजी की कृपा से दुख दूर होते हैं। श्रीराम भक्त की पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल पांच बड़े मंगल होंगे। पहला मंगल 13 मई और आखिरी 10 जून को है।
बड़ा मंगल क्यों होता है खास
ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार बड़ा मंगल कहलाता है। इस दिन हनुमानजी की पूजा से विशेष फल मिलता है। भक्त मंत्रों का जाप कर संकट दूर करने की कामना करते हैं। धार्मिक ग्रंथों में इन मंगलों का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, यह समय हनुमान उपासना के लिए श्रेष्ठ है।
कौन कौन से मंत्रों का करें जाप
1. प्रेत बाधा से बचने के लिए
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय इस मंत्र से नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।
2. नौकरी की बाधा के लिए
मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से नौकरी में मदद मिलती है।
3. परेशानी से मुक्ति के लिए
ॐ हं हनुमते नम: इस मंत्र से रोग और संकट से राहत मिलती है।
4. लाभ के लिए अन्य मंत्र:
ॐ नोम भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् स्वाहा ॐ नमो भगवते हनुमते नमः। इन मंत्रों से जीवन में लाभ मिलता है।
हनुमानजी को क्या भोग लगाएं
प्रत्येक बड़े मंगल को अलग भोग चढ़ाएं
1. 13 मई: बूंदी के लड्डू
2. 20 मई: चना और गुड़
3. 27 मई: सिंदूर, चमेली और तेल
4. 3 जून: बेसन के लड्डू
5. 10 जून: पान और नारियल
कहा जाता है जो भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करता हैं उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। बता दें कि यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हनुमानजी की कृपा से हर कार्य सफल होता है।