घर में लगा रहे है बेल पत्र,
तो पहले जान लें ये बातें
5 days ago
Written By: ANJALI
हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु समृद्धि, सुख और शांति लाने के लिए बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि यदि आप वास्तु के अनुसार कोई भी वस्तु अपने घर पर सही स्थान में रखते हैं तो इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इतना ही नहीं यदि आप घर पर कोई पेड़-पौधे भी लगाते हैं तो इन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग घर में पेड़ पौधें लगाने के चक्कर में किसी भी तरह के पौधे लगा देते है लेकिन ऐसा करना गलत है। वहीं आज हम आपको बतायेंगे कि क्या आप बेलपत्र का पौधा घर में लगा सकते है या नही ?
बेल के पेड़ का धार्मिक महत्व
बेल के पेड़ को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। बेल के पेड़ को (Aegle marmelos), हिंदी में बिल्व वृक्ष कहा जाता है, इसे धार्मिक, आयुर्वेदिक और वास्तुशास्त्र — तीनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं बेल के पत्तों को त्रिदल कहा जाता है — यानी तीन पत्तियों का एक समूह। इसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश (त्रिमूर्ति) का प्रतीक माना जाता है।
घर में बेल का पेड़ लगाने के लाभ:
इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। यह पवित्रता, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक होता है।
पूजन और व्रतों में उपयोग:
बेल पत्र का पूजा आदि कार्यों में विशेष योगदान होता है। श्रावण मास में बेलपत्र अर्पण विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं महाशिवरात्रि, सोमव्रत, प्रदोष व्रत आदि अवसरों पर इसका विशेष महत्व होता है।
आपको बता दें कि बेल का पेड़ केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि यह प्रकृति और श्रद्धा का संगम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आपके घर में जगह हो, तो बेलवृक्ष लगाना न सिर्फ आध्यात्मिक लाभ देगा, बल्कि वातावरण भी शुद्ध रखेगा।