Ganesh Chalisa Benefits: डेली गणेश चालीसा पढ़ने के फायदे अनेक,
जानिए क्या-क्या
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Daily Ganesh Chalisa Benefits: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उन्हें सभी देवताओं में पहले पूजा जाता है। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्हें ज्ञान और बुद्धि का देवता भी कहा गया है। अगर रोज गणेश चालीसा का पाठ किया जाए तो जीवन में शांति और सफलता मिलती है। लोग कहते हैं कि इससे बुध ग्रह भी मज़बूत होता है। इससे भाग्य और समझ दोनों बढ़ते हैं। यही वजह है कि हर रोज़ गणेश चालीसा पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है।
क्या है गणेश चालीसा?
गणेश चालीसा एक धार्मिक पाठ है। इसमें भगवान गणेश की स्तुति की जाती है। यह कुल 40 चौपाइयों में होती है। इसे चालीसा इसलिए कहते हैं। यह पाठ दो दोहों से शुरू और खत्म होता है।
गणेश चालीसा का महत्व
इसे पढ़ने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। मन में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों और नौकरी करने वालों के लिए यह बहुत लाभकारी है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
क्या होता है करने से पाठ
रोज सुबह या शाम शुद्ध मन से पाठ करें। भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठना अच्छा होता है। एक दीपक और कुछ फूल चढ़ाएं। फिर श्रद्धा से पूरा पाठ करें। पाठ के अंत में भगवान से अपनी मनोकामना कहें।
पौराणिक कथा से जुड़ाव
चालीसा में भगवान गणेश के जन्म की कहानी भी है। बताया गया है कि कैसे उन्होंने एक हाथी का सिर पाया। कैसे उन्होंने बुद्धि की परीक्षा में माता-पिता की परिक्रमा की। इससे उनकी महिमा और बढ़ गई।