शनि अमावस्या पर करें ये उपाय,
बरसेगी शनिदेव की कृपा
1 months ago
Written By: ANJALI
सनातन धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से शनिदेव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। शनिवार को व्रत और पूजन करने से साधक को विशेष फल प्राप्त होते हैं।
शनि अमावस्या 2025
इस वर्ष भाद्रपद अमावस्या शनिवार, 23 अगस्त 2025 को पड़ रही है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या कहा जाएगा। यह दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और ग्रहदोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ है।
शनि अमावस्या का महत्व
इस दिन स्नान-ध्यान कर भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने से मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।
कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।
भगवान शिव की आराधना से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
पूजन विधि
प्रातःकाल स्नान कर पवित्र मन से व्रत का संकल्प लें।
भगवान शिव और शनिदेव की विधिवत पूजा करें।
तेल, तिल, काला कपड़ा, उड़द, और शनि मंत्र का जाप करके शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
शनि अमावस्या पर उपाय
पीपल के पेड़ की पूजा और उसके नीचे दीपक जलाने से पितृदोष और शनि के कुप्रभाव दूर होते हैं।
काले तिल और तेल से शनिदेव को अर्घ्य अर्पित करना शुभ माना जाता है।
"ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जप करने से विशेष लाभ मिलता है।