घर में झाडू लगाते समय न करें य गलती,
जानें झाडू खरीदने का शुभ समय
3 days ago
Written By: ANJALI
भारतीय संस्कृति में झाड़ू को सिर्फ घर की साफ-सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, घर में झाड़ू का सही तरीके से इस्तेमाल करने से धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर घर की बरकत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े खास नियम और मान्यताएं—
1. झाड़ू खरीदने का शुभ समय
धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है क्योंकि यह कलह और आर्थिक संकट का कारण बन सकता है।
2. नई झाड़ू पर नमक छिड़कें
नई झाड़ू का इस्तेमाल करने से पहले उस पर हल्का नमक छिड़कना शुभ माना गया है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध और शांत रहता है।
3. पुरानी झाड़ू का निपटान
खराब या पुरानी झाड़ू को कभी भी कूड़े में न फेंके। इसे सम्मानपूर्वक किसी पेड़ के नीचे रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर की समृद्धि बनी रहती है।
4. झाड़ू का पूजन
नई झाड़ू का उपयोग करने से पहले उसका पूजन करना शुभ होता है। इसे हल्दी, रोली और अक्षत से सजाकर पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी कृपा बढ़ती है।
5. झाड़ू पर पैर न रखें
झाड़ू पर पैर रखना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। यदि अनजाने में भी ऐसा हो जाए तो हाथ जोड़कर क्षमा मांगना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
6. झाड़ू रखने की सही दिशा
झाड़ू को कभी भी खुले स्थान पर न रखें। इसे घर के दरवाजे के पीछे या दक्षिण-पश्चिम दिशा में सीधा लिटाकर रखना सबसे शुभ माना गया है। खुले में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।