इन 5 बातों पर नहीं होता किसी का बस…
चाणक्य ने बताया जन्म से पहले तय होती है जिंदगी की दिशा
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Chanakya Niti: भारत के महान दार्शनिक और राजनैतिक चिंतक आचार्य चाणक्य (कौटिल्य या विष्णु गुप्त) ने अपने विचारों से समाज को जीवन का गहरा ज्ञान दिया। उन्होंने मनुष्य जीवन को समझाने के लिए कई नीतियां और सूत्र बताए, जो आज भी जीवन में मार्गदर्शन करते हैं। चाणक्य का मानना था कि मनुष्य का जीवन केवल उसके कर्मों पर निर्भर नहीं होता, बल्कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो उसके जन्म से पहले ही तय कर दी जाती हैं। ये बातें इंसान के भाग्य, परिस्थितियों और भविष्य की दिशा को निर्धारित करती हैं।
जन्म से पहले तय होती है आयु आचार्य चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति की आयु उसके जन्म से पहले ही ईश्वर द्वारा तय कर दी जाती है। जब बच्चा गर्भ में होता है, तभी यह लिखा जा चुका होता है कि वह धरती पर कितने समय तक रहेगा। इसका अर्थ है कि इंसान की मौत का समय भी पहले से निर्धारित होता है। न कोई उसकी उम्र बढ़ा सकता है और न ही घटा सकता है। चाणक्य कहते हैं कि जीवन का यह नियम अटल है।
निश्चित होता है मृत्यु का समय चाणक्य ने कहा कि मृत्यु जीवन का सबसे बड़ा सत्य है, जिसे कोई नहीं बदल सकता। इंसान चाहे कितना भी बुद्धिमान या शक्तिशाली क्यों न हो, वह यह नहीं जान सकता कि उसकी मृत्यु कब और कैसे होगी। जो व्यक्ति यह समझ लेता है कि मृत्यु निश्चित है, वह भय से मुक्त होकर जीवन में आगे बढ़ता है।
तय होता है कर्मों का फल आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान के वर्तमान जीवन की परिस्थितियां उसके पिछले जन्मों के कर्मों का परिणाम होती हैं। हर व्यक्ति के कर्म ही उसका भविष्य तय करते हैं। जीवन की कठिनाइयां, सुख-दुख सब कर्मों का फल हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्ति मेहनत करना छोड़ दे। सही कर्म करने से भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
धन-दौलत और आर्थिक स्थिति चाणक्य के अनुसार, किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी जन्म से पहले ही तय होती है। किसे कितना धन मिलेगा, किसके पास कितनी संपत्ति होगी यह सब पहले से लिखा होता है। हालांकि इसका अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति प्रयास न करे। मेहनत और बुद्धिमत्ता से मनुष्य अपने जीवन में बदलाव ला सकता है।
ज्ञान और शिक्षा की क्षमता आचार्य चाणक्य का कहना था कि हर व्यक्ति की बुद्धि, समझ और सीखने की क्षमता भी पहले से निर्धारित होती है। हर इंसान में एक अनोखी प्रतिभा छिपी होती है। अगर वह अपनी क्षमता को पहचानकर सही दिशा में प्रयत्न करे तो ज्ञान और सफलता दोनों प्राप्त कर सकता है।