धनतेरस 2025: 18 अक्टूबर या 19 अक्टूबर को, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त,
लक्ष्मी-कुबेर पूजा का समय।
11 days ago Written By: अनिकेत प्रजापति
धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा होती है। इस साल 2025 में धनतेरस की तिथि को लेकर कुछ भ्रम देखा जा रहा है। क्या इसे 18 अक्टूबर को मनाया जाए या 19 अक्टूबर को? आइए विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस की सही तारीख पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 01:51 बजे तक रहेगी। हालांकि, अगर उदयातिथि को देखा जाए तो त्रयोदशी 19 अक्टूबर, रविवार को है। लेकिन इसमें एक समस्या यह है कि इस दिन प्रदोष काल नहीं बन रहा है।
प्रदोष काल में पूजा का महत्व धनतेरस की पूजा हमेशा प्रदोष काल में की जाती है। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होता है और इसी समय माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विशेष महत्व है। इस साल 18 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल पूरी तरह से बन रहा है। वहीं 19 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि दोपहर 01:51 बजे ही समाप्त हो रही है, जिससे प्रदोष काल का पूरा समय नहीं मिल पा रहा है।
इसलिए 18 अक्टूबर को ही करें धनतेरस की पूजा धनतेरस का वास्तविक महत्व प्रदोष काल में पूजा में है, न कि केवल त्रयोदशी तिथि के उदयातिथि में। इसलिए इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाएगा।
धनतेरस पूजा का समय प्रदोष काल आरंभ: सूर्यास्त के बाद उपयुक्त तिथि: 18 अक्टूबर, शनिवार अवधि: सूर्यास्त से रात्रि तक