धनतेरस 2025 पर शनि कृपा पाने का सुनहरा मौका,
इन उपायों से दूर होंगी साढ़ेसाती और ढैय्या की परेशानियां
9 days ago Written By: Aniket Prajapati
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफल के दाता कहा गया है। इन्हें “न्यायाधीश ग्रह” का दर्जा प्राप्त है। जब शनि किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं, तो वह सफलता और समृद्धि के शिखर तक पहुंचता है, लेकिन जब शनि के अशुभ प्रभाव में कोई व्यक्ति आता है, तो जीवन में कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ, मीन और मेष राशि वाले जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि वाले ढैय्या के प्रभाव में हैं। इस बार धनतेरस 2025 बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि यह दिन शनिवार को पड़ रहा है, जो कि स्वयं शनिदेव का प्रिय दिन है। इस शुभ संयोग में कुछ उपाय करने से शनि की कृपा पाई जा सकती है और साढ़ेसाती या ढैय्या का असर काफी हद तक कम हो सकता है।
शनि मंदिर में जलाएं सरसों के तेल का दीपक धनतेरस के दिन अगर आप शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो यह उपाय शनि देव को प्रसन्न करता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे शनि का बुरा प्रभाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है। दीप जलाते समय “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है।
प्रदोष काल में करें शनि स्तोत्र का पाठ धनतेरस की शाम जब सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल प्रारंभ होता है, तब शनि स्तोत्र का पाठ करना बेहद फलदायी होता है। शनि स्तोत्र का नियमित पाठ व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सुख-शांति का संचार करता है। इस उपाय से कार्यों में आने वाली रुकावटें भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
जानवरों की सेवा करें, शनिदेव होंगे प्रसन्न शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव उन लोगों से प्रसन्न रहते हैं जो जानवरों की सेवा करते हैं। इस दिन गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन इन जीवों को रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भगवान शिव और हनुमान जी की करें पूजा शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं। शिव और हनुमान दोनों ही देवता शनि के कष्टों को दूर करने में सहायक माने गए हैं।
इन चीजों का दान करने से मिलेगी शनि की कृपा धनतेरस के दिन सरसों का तेल, तिल, उड़द दाल, लोहा और काले कपड़े का दान अत्यंत शुभ माना गया है। चूंकि इस बार धनतेरस शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इन वस्तुओं का दान आपके लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। यह उपाय न केवल शनि की प्रसन्नता दिलाएगा, बल्कि धन और सुख-समृद्धि की राह भी खोलेगा।