दिवाली पर शिव जी की पूजा से पलट जाएगी किस्मत,
जानें क्या चढ़ाना है शुभ
10 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Diwali: देश भर में दिवाली का त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, जब पूरा देश दीपों की रोशनी में नहा जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते हैं ताकि घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। परंपरागत रूप से इस दिन घरों में दीप जलाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी महत्व माना गया है।
कब है दिवाली 2025 इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इसी दिन धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद सबसे प्रमुख पूजा लक्ष्मी-गणेश पूजन का आयोजन होगा।
दिवाली पर शिवलिंग की पूजा का महत्व दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव का अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं चढ़ाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। कहा जाता है कि दिवाली की रात शिव का पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं दिवाली के दिन
सफेद फूल: दिवाली की रात शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में शांति और सुख का वास होता है।
कच्चे चावल: शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
गंगा जल और दूध: शिवलिंग पर गंगा जल और दूध अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
गेहूं: इस दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में खुशहाली आती है।
दिवाली का महत्व दिवाली की रात को घर, मंदिर और आंगन में दीपक जलाना विशेष महत्व रखता है। यह सिर्फ अंधकार मिटाने का प्रतीक नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का माध्यम है। माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और उन घरों में वास करती हैं जो साफ-सुथरे और प्रकाश से भरे होते हैं। इस दिन की पूजा से व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशियां आती हैं।