कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का जन्म अंक 7 में,
क्यों है यह नंबर खास
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
अंकज्योतिष शास्त्र में अंक 7 को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। यह नंबर कई लोगों का पसंदीदा भी होता है। बॉलीवुड के चर्चित कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा भी इसी अंक 7 में जन्मा है। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई को हुआ था और उनका मूलांक 7 बनता है। वहीं विक्की कौशल का जन्म 16 मई को हुआ और उनका भी मूलांक 7 है। ज्योतिष के अनुसार इस अंक में जन्मे लोग अत्यंत भाग्यशाली होते हैं और ईश्वर की विशेष कृपा इनके ऊपर रहती है।
अंक 7 क्यों है खास मूलांक 7 को भाग्यशाली माना जाने के कई कारण हैं। इस अंक का हमारे जीवन और प्रकृति के साथ अनोखा रिश्ता है। इस दुनिया में 7 समुद्र हैं, 7 सुर हैं और 7 अजूबे माने जाते हैं। आकाश में सप्त ऋषि तारामंडल है और इंद्रधनुष में 7 रंग होते हैं। शादी के समय सात फेरे लिए जाते हैं और हमारी आयु को भी 7 हिस्सों में बांटा गया है। शरीर में 7 कुंडलिनी चक्र होते हैं और सप्ताह के 7 दिन हैं। इन्हीं कारणों से अंक 7 को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
मूलांक 7 वाले लोग कैसे होते हैं जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में सफलता और भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मेहनती, धार्मिक और आत्मनिर्भर होते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करते हैं और हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं। इनकी ईश्वर में गहरी आस्था होती है और ये स्वतंत्र सोच वाले होते हैं। ज्योतिष में यह माना जाता है कि मूलांक 7 वाले लोग किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और जीवन में खुशहाली पाते हैं।कैटरीना और विक्की के बेटे का जन्म इस अंक में होना उनके परिवार के लिए भी खास माना जा रहा है। फैंस और ज्योतिष प्रेमी इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।