मार्गशीर्ष महीना 2025: भगवान कृष्ण को अति प्रिय,
करें इन मंत्रों का जाप और पाएं सुख-समृद्धि
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
सनातन धर्म में मार्गशीर्ष महीना साल के सबसे पवित्र और शुभ महीनों में गिना जाता है। गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है, “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, अर्थात् “मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं।” यह महीना भगवान कृष्ण, विष्णु और लक्ष्मी माता के अति प्रिय माना गया है। इस महीने में किए गए धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और उपवास का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए मार्गशीर्ष माह में हर हिंदू अपने जीवन को पवित्र और मंगलमय बनाने का प्रयास करता है।
मार्गशीर्ष 2025 की तिथियां मार्गशीर्ष महीना 2025 में 6 नवंबर गुरुवार से शुरू होगा और 4 दिसंबर गुरुवार तक रहेगा। इसके बाद पौष माह की शुरुआत होगी। इस पूरे महीने को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है।
मार्गशीर्ष महीने के विशेष मंत्र मार्गशीर्ष महीने में निम्न मंत्रों का जाप अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है:
इन मंत्रों का नियमित जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख और परेशानियां कम हो जाती हैं।
मार्गशीर्ष महीने में ध्यान रखने योग्य बातें इस महीने में मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहने का प्रयास करें। झूठ बोलने से बचें, किसी का दिल न दुखाएं। मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन न करें। जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें। सुबह और शाम भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु और शिव की पूजा करें। साथ ही भगवद्गीता का अध्ययन करना भी लाभकारी माना जाता है। मार्गशीर्ष माह 2025 का यह पवित्र समय सभी के लिए आध्यात्मिक उन्नति, समृद्धि और मानसिक शांति लाने का अवसर है। इस महीने में किए गए अच्छे कर्म जीवन को सुखमय बनाते हैं।