मनी प्लांट: घर में खुशहाली और धन लाने वाला पौधा,
जानें वास्तु के अनुसार खास उपाय
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
आजकल लोग अपने घर के बगीचे और बालकनी में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। यह न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक सुकून भी देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाते हैं। इसी में एक खास पौधा है मनी प्लांट, जिसे धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर इसे सही दिशा और तरीके से लगाया जाए, तो यह आर्थिक स्थिरता और तरक्की भी लाता है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि मनी प्लांट के साथ कुछ खास चीजें डालने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
मनी प्लांट से आती है सकारात्मक ऊर्जा वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मनी प्लांट घर में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि लाने वाला पौधा है। इसे लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता फैलाता है। जिस घर में यह पौधा स्वस्थ और हरा-भरा रहता है, वहां कभी आर्थिक तंगी नहीं होती।
मिट्टी में दूध डालना है शुभ वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ा सा दूध डालना बेहद लाभकारी होता है। दूध को पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इससे पौधे में सात्विक ऊर्जा बढ़ती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही घर में कर्ज से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मिट्टी में चीनी डालने से बढ़ती है बरकत यदि मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ी चीनी डाल दी जाए, तो यह पौधा तेजी से बढ़ता है। वास्तु के अनुसार, गन्ने से बनी चीनी घर में मधुरता और धनवृद्धि का संकेत देती है। इससे घर का वातावरण सौम्य बनता है, धन हानि रुकती है और राहु के दोष भी कम होते हैं।
पौधे पर कलावा बांधना चाहिए घर में स्थायी सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट पर लाल कलावा बांधना चाहिए। यह पौधे की ऊर्जा को और अधिक शुभ बनाता है और घर में स्थिर धन का प्रवाह सुनिश्चित करता है।मनी प्लांट को घर में सही दिशा में रखने और इन उपायों को अपनाने से घर में खुशहाली, सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।