तीन मूलांक जिनके बच्चे जन्म से ही तेज दिमाग वाले होते हैं,
हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता
1 months ago
Written By: Aniket Prajapati
अंकज्योतिष शास्त्र में अंकों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, क्षमता और भविष्य की दिशा का अनुमान लगाया जाता है। इसमें मूलांक और भाग्यांक बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कहा जाता है कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनसे जुड़े बच्चे जन्म से ही बेहद बुद्धिमान, रचनात्मक सोच वाले और अपनी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत लेने वाले होते हैं। ऐसे बच्चे पढ़ाई हो, कला हो या व्यवहार हर क्षेत्र में चमक दिखाते हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।लेकिन इससे पहले जानिए कि मूलांक निकाला कैसे जाता है।
ऐसे निकालें मूलांक
मूलांक निकालना बहुत आसान है। किसी भी व्यक्ति की जन्म-तारीख के अंकों को जोड़कर जो एकल अंक मिलता है, वही उसका मूलांक होता है। जैसे अगर जन्म तारीख 1, 2, 3…9 हो, तो वही मूलांक है। लेकिन यदि जन्म तारीख 21, 24, 28 जैसी दो अंकों वाली हो, तो दोनों अंकों को जोड़ें। जैसे 28 → 2+8 = 10 → 1+0 = 1 इसी प्रकार 1 से 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं।अब जानिए वे तीन मूलांक, जिनसे जुड़े बच्चे तेज दिमाग और अद्भुत क्रिएटिविटी के धनी माने जाते हैं।
मूलांक 1: जन्मजात लीडर और तेज दिमाग वाले
जिन बच्चों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है, उनका मूलांक 1 बनता है। इन पर सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद माना जाता है मूलांक 1 के बच्चे जन्म से ही तेज दिमाग वाले, आत्मविश्वासी और बेहद क्रिएटिव होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। यही वजह है कि ये बड़े होकर अक्सर उच्च पदों पर पहुंचते हैं, ये बच्चे राजनीति, प्रशासनिक सेवा, व्यवसाय और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
मूलांक 3: पढ़ाई में तेज और सम्मान पाने वाले
जिन बच्चों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है, उनका मूलांक 3 बनता है। इन पर देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद माना जाता है।मूलांक 3 के बच्चे पढ़ाई-लिखाई में बेहद तेज होते हैं और अपनी बुद्धिमानी से सभी को प्रभावित कर देते हैं। इन्हें हमेशा टॉप पर रहना पसंद होता है और वे मेहनत में पीछे नहीं हटते। ये बच्चे जीवन में खूब उन्नति पाते हैं और अपने माता-पिता की प्रतिष्ठा में लगातार बढ़ोतरी करते हैं।
मूलांक 5: कम्युनिकेशन स्किल वाले और रिस्क लेने से नहीं डरने वाले
जिन बच्चों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है, उनका मूलांक 5 होता है। उन पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, जो बुद्धि, व्यापार और संवाद कला का कारक माना जाता है मूलांक 5 के बच्चों की वाणी में आकर्षण होता है। वे अपनी बातों से किसी को भी सहजता से प्रभावित कर लेते हैं। नए विचारों को अपनाने में आगे रहते हैं और बिजनेस के क्षेत्र में जल्दी सफलता पाते हैं ये बच्चे रिस्क लेने से नहीं डरते और हर परिस्थिति में तेजी से खुद को ढाल लेते हैं।