नवंबर 2025 में पांच ग्रह करेंगे चाल परिवर्तन,
सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
नवंबर का महीना ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने पांच प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब भी ग्रह अपनी चाल या राशि बदलते हैं, तो उसका सीधा असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर दिखाई देता है। नवंबर 2025 में सूर्य, शुक्र, शनि, बुध और गुरु ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इन गोचर से करियर, धन, व्यापार, शिक्षा और निजी संबंधों में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किस तारीख को कौन-सा ग्रह अपनी चाल बदलेगा और इसका प्रभाव क्या होगा।
16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश 16 नवंबर 2025 को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और सरकारी कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
18 नवंबर को शुक्र और शनि दोनों बदलेंगे चाल 18 नवंबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इस दिन दो बड़े ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करेंगे।
शुक्र ग्रह इस दिन अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को तुला राशि में और फिर 27 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इन गोचर से कुछ राशियों में प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
शनि देव भी 18 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कई लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
बुध होंगे वक्री और फिर मार्गी 18 नवंबर को बुध वक्री होंगे, यानी उनकी चाल उलटी दिशा में चलेगी। इसका असर व्यापार और संचार से जुड़े लोगों पर दिख सकता है। हालांकि, 27 नवंबर से बुध फिर मार्गी हो जाएंगे, जिससे रुकावटें धीरे-धीरे कम होंगी। बुध के इस परिवर्तन से व्यापारियों को फायदा और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।
गुरु होंगे 24 नवंबर को वक्री 24 नवंबर 2025 को गुरु यानी बृहस्पति वक्री होने वाले हैं। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शिक्षा, निवेश और धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। वहीं कुछ लोगों के लिए यह समय आत्मचिंतन और पुराने कामों की समीक्षा करने का होगा।
27 नवंबर को शुक्र का अंतिम गोचर 27 नवंबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। जिन लोगों के विवाह या प्रेम संबंधों में बाधाएं थीं, उनके लिए राहत मिलने की संभावना बन रही है।