मूलांक 6 वालों का रहस्य: हमेशा जवान,
सुंदर और धनवान बने रहने का आसान तरीका
1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति
ज्योतिष और अंकशास्त्र में हर मूलांक का विशेष प्रभाव माना जाता है। इनमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जो उम्र बढ़ने के बावजूद हमेशा यंग और आकर्षक दिखते हैं। इन्हीं में से एक मूलांक है मूलांक 6। इस मूलांक के लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो सौंदर्य और आकर्षण का कारक माना जाता है। मूलांक 6 के लोग न केवल दिखने में सुंदर होते हैं बल्कि इनकी ऊर्जा, उत्साह और पॉजिटीव सोच उन्हें हमेशा युवा बनाए रखती है। महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग इस मूलांक के अंतर्गत आते हैं। आइए जानते हैं इनके गुण और सबसे उपयुक्त व्यवसाय।
मूलांक 6 वालों की खूबसूरती और व्यक्तित्व
मूलांक 6 के लोग हमेशा आकर्षक और सजी-धजी रहते हैं। इनके चेहरे पर अलग चमक और युवा भाव दिखाई देता है। इन्हें महंगे कपड़े पहनना और लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। ये लोग दूसरों को सहजता से आकर्षित कर सकते हैं और हर परिस्थिति में पॉजिटीव रहते हैं। इनका व्यक्तित्व सौम्य, मिलनसार और मददगार होता है। इनके उत्साही और युवा मन की वजह से ये उम्र बढ़ने के बावजूद हमेशा जवान दिखते हैं।
पारिवारिक और प्रेम संबंध
मूलांक 6 वाले अपने पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं। वे छोटे-छोटे ध्यान रखकर संबंधों को मजबूत बनाते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ उनका व्यवहार प्यार और सम्मान से भरा होता है।
धन और करियर में सफलता
शुक्र ग्रह की कृपा से मूलांक 6 वाले धन-संपत्ति में भी भाग्यशाली होते हैं। जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना उन्हें कम ही करना पड़ता है।
मूलांक 6 के लिए बेस्ट प्रोफेशन
इन लोगों के लिए कला, वस्त्र, आभूषण और फिल्मी काम, नाटक या होटल उद्योग सबसे उपयुक्त हैं। सोने, चांदी और हीरे से जुड़े व्यापार में भी वे अच्छा कर सकते हैं।