अंकज्योतिष में मूलांक 7 की लड़कियों की विशेषताएं: बुद्धिमान,
किस्मत वाली और क्रिएटिव
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
अंकज्योतिष शास्त्र में मूलांक 7 को बेहद शुभ माना गया है। महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 होता है। यह अंक न केवल व्यक्तित्व को मजबूत बनाता है बल्कि इन लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई, करियर और सामाजिक जीवन में सफलता भी दिलाता है। मूलांक 7 की लड़कियां अपने बुद्धिमान और शांत स्वभाव के कारण घर और समाज में सम्मानित मानी जाती हैं। साथ ही, इनका स्वभाव इतना मिलनसार होता है कि ये आसानी से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
मूलांक 7 और इसके प्रभाव मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है, हालांकि कुछ विद्वान इसे चंद्रमा का अंक भी मानते हैं। इस अंक के लोग स्वतंत्र विचार वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये हमेशा किसी न किसी काम में लगे रहते हैं और खाली बैठना पसंद नहीं करते। इनकी विशेषता यह है कि ये साफ और निडरता से अपनी बात रखते हैं और निर्णय लेने में कभी पीछे नहीं हटते।
मूलांक 7 की लड़कियों की खासियत मूलांक 7 की लड़कियां बाहरी रूप से शांत और सौम्य लगती हैं, लेकिन भीतर से ये गहरी सोच वाली और समझदार होती हैं। इनका स्वभाव मिलनसार और परिस्थिति के अनुसार ढलने वाला होता है। ये ध्यान, योग, किताबें और अकेलेपन की ओर अधिक आकर्षित होती हैं। दूसरों की मदद करना और दयालु होना इनकी पहचान है।
करियर और शिक्षा में सफलता यह लड़कियां कला, फैशन, होटल, सौंदर्य प्रसाधन, डिजाइन, मनोरंजन, मीडिया और अन्य क्रिएटिव फील्ड में तेजी से आगे बढ़ती हैं। पढ़ाई में ये होशियार होती हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल रहती हैं। यदि ये व्यापार में आती हैं तो कम समय में अच्छा धन कमा लेती हैं।
पर्सनल लाइफ और स्वभाव मूलांक 7 की लड़कियां परिवार के प्रति समर्पित रहती हैं और धार्मिक प्रवृत्ति वाली होती हैं। ये अपने निर्णय खुद लेती हैं और अक्सर उनका फैसला सही साबित होता है। इनकी सुंदर सोच और बातचीत करने का तरीका इन्हें भीड़ में अलग पहचान देता है।