घर में कभी भी पोछा लगाने की बन गई आदत, सिर्फ दिन नहीं,
समय भी रखता है मायने; जानें कब लगाए पोछा और कब नहीं
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
घर की सफाई सिर्फ स्वच्छता के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र और ऊर्जा संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, घर में सफाई करते समय दिन और समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत समय पर पोछा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और देवी-देवता भी अप्रसन्न हो सकते हैं। जानिए घर में पोछा लगाने के नियम और शुभ समय, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
गुरुवार को पोछा न लगाएं ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का होता है, जो ज्ञान और समृद्धि के प्रतीक हैं। इस दिन पोछा लगाने से बृहस्पति देव नाराज हो सकते हैं और घर में धन व सौभाग्य का प्रवाह रुक सकता है। इसलिए गुरुवार को घर में पोछा लगाने से बचना चाहिए।
एकादशी के दिन भी न लगाएं पोछा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपवास होता है। इस दिन पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे धार्मिक माहौल प्रभावित होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
पोछा लगाने का शुभ समय वास्तु अनुसार, पोछा लगाने का सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय है। इस समय घर की सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर सुबह इतना समय नहीं मिल सके, तो सूर्योदय के तुरंत बाद भी पोछा लगाना शुभ माना गया है।
न लगाएं पोछा दोपहर और सूर्यास्त के बाद दोपहर में सूरज की ऊर्जा अपने चरम पर होती है। इसी कारण दोपहर में पोछा लगाने से यह ऊर्जा व्यर्थ चली जाती है। सूर्यास्त के बाद भी पोछा लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा घटती है और नकारात्मकता बढ़ सकती है।
दिशा और पानी का ध्यान रखें पोछा लगाते समय उत्तर दिशा से शुरुआत करें और घर में पूरा पोछा लगाएं। पानी में थोड़ा सफेद नमक मिलाना नेगेटिविटी दूर करता है और फर्श अच्छी तरह साफ होता है। वास्तु अनुसार रविवार, मंगलवार और गुरुवार को पोछे के पानी में नमक नहीं मिलाना चाहिए। इन नियमों को अपनाकर घर में हमेशा सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।