तुलसी विवाह : त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ खास रहेगा रविवार,
जानें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
रविवार, 2 नवंबर 2025 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसे तुलसी विवाह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन देवउठनी एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत मेल इस दिन को और भी शुभ बना रहा है। वहीं शुक्र ग्रह भी इस दिन राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे दिन का ज्योतिषीय महत्व और बढ़ गया है।
2 नवंबर 2025 का पंचांग इस दिन सूर्योदय सुबह 6:34 बजे और सूर्यास्त शाम 5:35 बजे होगा। चंद्रोदय दोपहर 3:21 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 3:50 बजे रहेगा। तिथि के अनुसार एकादशी सुबह 7:31 बजे तक रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होकर 3 नवंबर सुबह 5:07 बजे तक चलेगी। नक्षत्र की बात करें तो पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शाम 5:03 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तर भाद्रपद शुरू होगा। योग व्याघात रहेगा जो रात 11:11 बजे तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में सुबह 11:27 बजे तक रहेगा और फिर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जबकि सूर्य तुला राशि में रहेंगे।
2 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:50 AM से 05:42 AM
प्रातः सन्ध्या: 05:16 AM से 06:34 AM
अभिजित मुहूर्त: 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त: 01:55 PM से 02:39 PM
गोधूलि मुहूर्त: 05:35 PM से 06:01 PM
सायाह्न सन्ध्या: 05:35 PM से 06:53 PM
अमृत काल: 09:29 AM से 11:00 AM
निशिता मुहूर्त: 11:39 PM से 12:31 AM (3 नवंबर)
2 नवंबर के शुभ योग
इस दिन दो बेहद शुभ योग बन रहे हैं
त्रिपुष्कर योग: 07:31 AM से 05:03 PM तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:03 PM से अगले दिन 06:34 AM तक
ये दोनों योग कार्य-सिद्धि, पूजन, विवाह और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत मंगल माने जाते हैं।
अशुभ समय (राहुकाल, यमगंड और गुलिक काल)
शुभ कार्यों से पहले अशुभ काल का ध्यान रखना भी जरूरी है।