नवरात्रि के तीसरे दिन जरुर करें ये आरती,
मां चंद्रघंटा होंगी प्रसन्न
1 months ago Written By: ANJALI
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मां का यह स्वरूप साहस और शांति का प्रतीक है। मान्यता है कि भक्ति भाव से मां चंद्रघंटा की आराधना करने से साधक के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है। साथ ही मानसिक तनाव और भय दूर हो जाते हैं। इस दिन भक्त व्रत रखकर मां को पुष्प, फल और विशेष भोग अर्पित करते हैं। पूजा के दौरान चंद्रघंटा चालीसा और मंत्रों का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अंत में मां की आरती कर भक्त अपनी प्रार्थनाएं पूर्ण करते हैं।
मां चंद्रघंटा की आरती
जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥
चन्द्र समाज तू शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥
मन की मालक मन भाती हो।
चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥
सुन्दर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥
हर बुधवार को तुझे ध्याये।
श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए॥
मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।
शीश झुका कहे मन की बाता॥
पूर्ण आस करो जगत दाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा॥
कर्नाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी॥
भक्त की रक्षा करो भवानी।
।।मां दुर्गा की आरती।।
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।