नवरात्रि से पहले बंद कर दे ये काम करना,
व्रत करने पर भी नहीं मिलेगा फल
1 months ago Written By: ANJALI
शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की आराधना और कृपा प्राप्त करने का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस बार 2025 में यह पावन अवसर भक्ति, व्रत और मां की विशेष कृपा का समय लेकर आएगा। मान्यता है कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा स्वयं भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए उनके स्वागत के लिए विशेष नियमों और परंपराओं का पालन करना बेहद जरूरी है। नवरात्र शुरू होने से पहले घर से कुछ नकारात्मक वस्तुएं हटा देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें घर से निकाल देना चाहिए—
1. तामसिक भोजन
नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन का विशेष महत्व है। इसीलिए व्रत शुरू होने से पहले ही घर से लहसुन, प्याज, मांसाहार और शराब जैसी तामसिक चीजें हटा दें। इन वस्तुओं को नवरात्र के दिनों में अशुद्ध और वर्जित माना गया है।
2. खंडित मूर्तियां
अगर आपके घर में किसी देवी-देवता की टूटी या खंडित मूर्ति रखी हुई है, तो उसे तुरंत हटा दें। मान्यता है कि खंडित मूर्ति घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और अशुभ फल देती है। इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना या पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित करना उत्तम होता है।
3. टूटी और बेकार वस्तुएं
पुराने व फटे कपड़े, टूटे हुए बर्तन और घर में पड़ी बेकार चीजें भी नवरात्र से पहले निकाल देनी चाहिए। ये वस्तुएं नकारात्मकता फैलाती हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर मां दुर्गा के स्वागत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।
4. चमड़े की वस्तुएं
नवरात्र के पवित्र दिनों में चमड़े से बनी चीजों का उपयोग अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह जानवरों की खाल से बनी होती हैं। पूजा स्थल या रसोई में ऐसे सामान जैसे जूते, बेल्ट, बैग आदि बिल्कुल न रखें।