Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सूर्य ग्रहण पर दान करें ये चीजें, जीवन में आयेंगे सकारात्मक बदलाव

1 months ago
Written By: ANJALI

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर की रात को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जिस वक्त ग्रहण होगा उस समय भारत में रात होगी। यह ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होकर अगले दिन 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त है।

हिंदू मान्यता के अनुसार ग्रहण का समय किसी भी शुभ काम के लिए ठीक नहीं माना जाता, लेकिन यह समय मंत्र जप, आत्मचिंतन और दान-पुण्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान या उसके तुरंत बाद कुछ चीजों का दान करने से जीवन में शुभता, सुख-शांति और सकारात्मक बदलाव आते हैं।

चना दान करने का महत्व
सूर्य ग्रहण के समय चना का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में समृद्धि आती है। इसके अलावा, माना जाता है कि चने का दान बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है, जिससे शिक्षा, करियर और वैवाहिक जीवन में सुधार होता है।

गेहूं का दान
अगर किसी की नौकरी में रुकावट आ रही हो या काम में तरक्की नहीं मिल रही हो, तो गेहूं का दान करना फायदेमंद माना गया है। इससे करियर में स्थिरता आती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलते हैं।

लाल वस्त्र दान करें
ग्रहण के दिन लाल रंग का वस्त्र दान करना आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है। जिन लोगों को जीवन में बार-बार निराशा मिलती है या जो मानसिक रूप से थके हुए महसूस करते हैं, उनके लिए यह उपाय शांति और राहत देने वाला हो सकता है।

गुड़ का दान
गुड़ का दान आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। जिनका पैसा कहीं अटका हो या व्यापार में घाटा चल रहा हो, उनके लिए यह एक आसान और असरदार उपाय है।

तांबे का बर्तन दान करें
सूर्य ग्रह के कारक तांबा होता है, इसलिए तांबे का बर्तन दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि यह उपाय पुराने रोगों से राहत दिलाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।

केला दान क्यों जरूरी है
केले का दान ग्रहण के बाद शुभ माना गया है। इसका संबंध जीवन में संतुलन और खुशहाली से जुड़ा है। यह उपाय पारिवारिक समस्याओं को दूर करने और रिश्तों में मिठास लाने में मदद करता है।

सूर्य ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ग्रहण के दौरान या तुरंत बाद चना, गेहूं, लाल वस्त्र, गुड़, तांबे का बर्तन और केला दान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव, सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह सरल उपाय आपको ग्रहण के समय शुभ फल और सकारात्मक ऊर्जा पाने में मदद करेंगे।

यह भी देखें - 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved