वृषभ राशि का आज का राशिफल: बिजनेस में बढ़त,
लव लाइफ में अच्छा समय
1 months ago Written By: Aniket Prajapati
सोमवार, 24 नवंबर का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुला योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही चंद्रमा आज धनु राशि में संचरण कर रहे हैं, जहाँ वे गुरु बृहस्पति के प्रभाव में होते हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि ग्रहों की इस स्थिति का सीधा असर वृषभ राशि के मन, करियर और संबंधों पर दिखेगा। दिन की शुरुआत में मन अस्थिर रह सकता है और आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार का पूरा सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा।
बिजनेस और करियर में बढ़त के योग ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज वृषभ राशि वालों के लिए बिजनेस में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। किसी व्यापारिक यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन productive रहेगा। आप अपना लक्ष्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास करना लाभदायक होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो म्यूचुअल फंड में निवेश भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।
लव लाइफ और रिश्तों में सकारात्मकता वृषभ राशि के अविवाहित जातक यदि किसी को पसंद करते हैं तो आज प्रपोज करने का अच्छा समय है। सितारे प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल हैं। जिनके पार्टनर हैं, उनके रिश्तों में आज मिठास बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी छोटी बात पर तनाव न लें और शांत रहकर फैसला करें।
आज का उपाय और शुभ रंग आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 1 है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि के लोग आज भगवान शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र, धतूरा तथा भस्म चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।