Vastu Tips: टैलेंट है, मेहनत भी करते हैं, फिर क्यों नहीं मिलती सफलता?,
घर की गलत दिशा बन सकती है सोच और निर्णय में बाधा
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Vastu Tips: क्या आप मेहनत और समझदारी से काम करने के बाद भी तरक्की नहीं कर पा रहे हैं? क्या बार-बार सोच बदलती है, या सही फैसला लेने में परेशानी होती है? इसकी वजह सिर्फ आपकी मेहनत या योजना नहीं हो सकती। आपके घर की दिशा भी इसका बड़ा कारण हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे वास्तु शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अगर यह दिशा गलत ढंग से इस्तेमाल हो रही हो, तो जीवन में कई अड़चनें आने लगती हैं।
वास्तु शास्त्र: प्राचीन भारतीय ज्ञान की परंपरा
वास्तु शास्त्र एक पुराना भारतीय ज्ञान है। इसमें घर की दिशा, बनावट और ऊर्जा पर ध्यान दिया जाता है। उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को सबसे शुभ दिशा माना गया है। यह दिशा हमारी सोच, निर्णय लेने की शक्ति और मानसिक शांति से जुड़ी होती है।
गलत दिशा से जीवन में आती हैं रुकावटें
अगर इस दिशा में टॉयलेट बना हो, तो वहां से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा दिमाग को प्रभावित करती है।
सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है।
बार-बार उलझन और तनाव होता है।
रिश्तों में समस्याएं आने लगती हैं।
करियर में सही निर्णय लेना कठिन हो जाता है।
किचन होने से क्या होता है?
अगर इस दिशा में किचन यानी रसोई बनी हो, तो भी असर पड़ता है।
रसोई की गर्मी और तेज ऊर्जा दिमाग की शांति को बिगाड़ती है।
गुस्सा जल्दी आता है।
ध्यान टिकता नहीं और मन भटकता रहता है।
लक्ष्य पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है।
टैलेंट होने पर भी क्यों नहीं मिलती सफलता?
कई बार देखा गया है कि कुछ लोग बहुत टैलेंटेड होते हैं, फिर भी सफल नहीं हो पाते। जबकि कुछ लोग सीमित योग्यता के बावजूद आगे निकल जाते हैं। इसका एक कारण घर का सकारात्मक या नकारात्मक माहौल भी होता है।
उत्तर-पूर्व दिशा गलत है तो घबराएं नहीं
अगर आपके घर में उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट या किचन है, तो भी घबराने की ज़रूरत नहीं है। कुछ आसान उपाय अपनाकर स्थिति सुधारी जा सकती है। उस जगह को साफ-सुथरा रखें। वहां हल्की सफेद या पीली रोशनी रखें। रोज़ कुछ देर ध्यान करें। जरूरी हो तो वास्तु उपाय अपनाएं। सही दिशा और सकारात्मक माहौल से सोच भी बेहतर होती है और जिंदगी भी।