घर में करते है ये काम,
तो फौरन कर दें बंद, हो सकता है बड़ा नुकसान
6 days ago
Written By: ANJALI
वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की आदतें और घर में अपनाई गई छोटी-छोटी बातें भी सीधा असर आर्थिक स्थिति पर डालती हैं। कई बार लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियों के कारण घर में धन हानि और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन न करने से लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं, जिनसे घर में पैसों की तंगी होने लगती है।
1. भोजन को झूठा करना
खाना बनाते समय उसका स्वाद चखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन का पहला अंश भगवान को अर्पित करना चाहिए और उसके बाद ही परिवार को परोसना चाहिए। भोग से पहले भोजन चखना घर में दरिद्रता और धन हानि का कारण बन सकता है।
2. प्लास्टिक में नमक रखना
नमक को लक्ष्मी और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। अगर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नमक को हमेशा कांच की शीशी में ही रखना शुभ होता है।
3. मेन गेट को पैर से खोलना
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसे कभी भी पैर से नहीं खोलना चाहिए। ऐसा करने से घर में फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है और धन हानि हो सकती है।
4. अंधेरा होने पर दीपक जलाना
संध्या समय दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन सही समय गोधूलि बेला है। यदि अंधेरा हो जाने के बाद दीपक जलाया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर कर सकता है।
5. दक्षिण दिशा में तुलसी रखना
तुलसी का पौधा घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। लेकिन इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और धन हानि की संभावना रहती है। तुलसी को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना ही शुभ माना गया है।