दशहरा पर बिना किसी से बोले कर ले ये 5 उपाय,
घर से निगेटिव इनर्जी हो जायेगी दूर
23 days ago Written By: ANJALI
2 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में विजयादशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और भगवान राम ने रावण का अंत किया था।
दशहरा केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर-परिवार में सुख-शांति लाने का समय भी माना जाता है। इस दिन कई विशेष उपाय किए जाते हैं, जो जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाने में मदद करते हैं।
1. विजय तिलक बनाकर लगाएं दशहरे के दिन केसर, हल्दी और चंदन मिलाकर विजय तिलक बनाएं और इसे अपने मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से ग्रहों की शुभता बढ़ती है और रुके हुए कार्यों में गति आती है। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है।
2. आयुध पूजा करें दशहरा के दिन आयुध पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अपने कार्य से जुड़े उपकरण जैसे पेन, कंप्यूटर या व्यवसायिक साधनों को पहले गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद केसर और चंदन का तिलक लगाकर तरक्की और सफलता की प्रार्थना करें।
3. झाड़ू का दान करें दशहरा के दिन झाड़ू का दान करना भी शुभ माना जाता है। अपने घर के पास किसी मंदिर में जाकर एक झाड़ू दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में समृद्धि आती है।
4. शमी का पौधा लगाएं या पूजा करें दशहरे के दिन शमी का पौधा लगाना या पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर घर में पहले से शमी का पौधा है, तो उसे पानी दें और दीप जलाएं। यह उपाय शत्रुओं पर विजय पाने और नकारात्मकता दूर करने में मदद करता है।
5. रावण दहन की राख का उपयोग रावण का पुतला जलाने के बाद थोड़ी सी राख या लकड़ी घर में ले आएं और इसे ऐसी जगह रखें, जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने और सुरक्षा लाने का काम करता है। विजयादशमी केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि धर्म की विजय और नकारात्मकता से मुक्ति का प्रतीक है। दशहरे पर इन उपायों को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही यह हमें यह याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है।