जल से शांत करें ग्रहों के दोष:
आसान उपाय जो बदलें आपकी जिंदगी
1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर 9 ग्रहों का प्रभाव होता है। जब ग्रह अनुकूल होते हैं तो जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि आती है, लेकिन अगर ग्रह अशुभ या कमजोर हों तो परेशानियां बढ़ जाती हैं। हालांकि, ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं कि पानी का सरल उपाय सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध, शुक्र, शनि, राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकता है। नियमित जल उपाय से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और ग्रहों के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं। आइए जानते हैं ग्रहों को शांत करने के सरल जल उपाय।
सूर्य और चंद्र दोष का उपाय
सूर्य पीड़ित लोगों को करियर में रुकावटें और पिता से संबंध में कठिनाई हो सकती है। रविवार को पानी में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।चंद्र दोष से तनाव, अनिद्रा और मानसिक अशांति बढ़ती है। सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, चाहें तो इसमें गाय का दूध और सफेद फूल भी डालें।
गुरु और बुध दोष का उपाय
गुरु दोष शिक्षा, विवाह और भाग्य में बाधा लाता है। गुरुवार को हल्दी मिलाकर स्नान करें।
बुध दोष वाणी, बुद्धि और व्यापार को प्रभावित करता है। हर दिन तुलसी के पौधे में एक लोटा जल चढ़ाएं।
शुक्र और शनि दोष का उपाय
शुक्र दोष से प्रेम, दांपत्य और भौतिक सुख प्रभावित होते हैं। गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
शनि दोष वाले लोग जल दान करें। सफाई कर्मचारी या जरूरतमंद को पानी पिलाना लाभकारी है।
मंगल, राहु और केतु दोष का उपाय
मंगल दोष से क्रोध और विवाद बढ़ता है। घर के बाहर या जरूरतमंदों को पानी पिलाएं।
राहु दोष कम करने के लिए बर्तन में पानी भरकर घर के बाहर रखें और किसी कुत्ते को पिलाएं।
केतु दोष में अपने इष्ट देव के सामने जल रखें और बाद में उसका सेवन करें।