पहले से हैं शादीशुदा है बिग बॉस 19 का यह कंटेस्टेंट,
हॉटनेस में देती है कई एक्ट्रेसेज को मात
1 months ago
Written By: ANJALI
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में इन दिनों टीवी और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बजाज खूब चर्चा में हैं। शो में शुरुआत से ही वह काम को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी बिस्तर न बनाने की वजह से घरवालों से उनकी बहस हो जाती है तो कभी सलमान खान उन्हें कामचोरी के लिए क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन अब अभिषेक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
अभिषेक बजाज पहले से हैं शादीशुदा
32 वर्षीय अभिषेक बजाज को देखकर अगर आप सोचते हैं कि वह अभी तक बैचलर हैं तो यह गलत है। दरअसल, वह कई साल पहले ही शादी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक ने करीब 8 साल पहले आकांक्षा जिंदल से शादी रचाई थी।
दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 7 साल तक डेटिंग के बाद अभिषेक ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक यॉट पर आकांक्षा को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने 28 अक्टूबर 2017 को सगाई की और जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए। शादी में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। उस दौरान अभिषेक गोल्डन शेरवानी में नजर आए थे, जबकि उनकी दुल्हनिया आकांक्षा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था।
क्या करती हैं आकांक्षा जिंदल?
अभिषेक की पत्नी आकांक्षा फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह पेशे से कंपनी सेक्रेटरी और डिजिटल क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं और उनका अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उनके सोशल मीडिया फीड में अभिषेक के साथ एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। यही वजह है कि फैंस कयास लगाने लगे हैं कि शायद दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, अभी तक अभिषेक या आकांक्षा ने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।