प्रीति जिंटा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक,
इन एक्ट्रेसेज ने IVF से दिया बच्चे को जन्म
1 days ago
Written By: anjali
हर साल 25 जुलाई को विश्व भ्रूण विज्ञान दिवस (World Embryologist Day) मनाया जाता है। यह दिन लुईस ब्राउन के जन्म की याद में मनाया जाता है, जो 1978 में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से पैदा होने वाली दुनिया की पहली शिशु थीं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने IVF और सरोगेसी जैसी मॉडर्न तकनीकों की मदद से मातृत्व का सुख प्राप्त किया और समाज में जागरूकता फैलाई।
1. फराह खान
मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने 43 साल की उम्र में IVF के जरिए 2008 में तीन बच्चों (Czar, Diva और Anya) को जन्म दिया। फराह ने 2004 में फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की थी, लेकिन दो साल तक नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने में असफल रहने के बाद उन्होंने IVF ट्रीटमेंट का सहारा लिया।
2.प्रीति ज़िंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने Vogue India को इंटरव्यू में बताया कि IVF ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2021 में उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ जुड़वा बच्चों (Jai और Gia) को सरोगेसी के जरिए जन्म दिया। प्रीति ने 2016 में लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।
3.किरण राव
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की पूर्व पत्नी और मशहूर फिल्म निर्माता किरण राव ने 2011 में IVF और सरोगेसी के जरिए अपने बेटे आजाद राव खान को जन्म दिया। किरण और आमिर ने इस प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। दोनों ने 2005 में शादी की थी और 2021 में तलाक ले लिया।
4.एकता कपूर
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर ने भी सरोगेसी के जरिए 2021 में एक बेटे (रवि) को जन्म दिया। उन्होंने भी इस प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन इससे मातृत्व के सुख को पाने में मदद मिली।
5. प्रियंका चोपड़ा
वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने भी अपनी प्रेगनेंसी के लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। और उससे उन्हें एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है।
6. लीजा रे
कनाडाई मूल की अभिनेत्री लीजा रे, जिन्होंने 'कसूर', 'वॉटर' और 'इश्क फॉरेवर' जैसी फिल्मों में काम किया है, ने भी 40 की उम्र के बाद IVF ट्रीटमेंट करवाया और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया के अपने अनुभव को खुलकर साझा किया।
समाज में बदलती सोच
पहले भारतीय समाज में IVF और सरोगेसी को लेकर कई तरह की गलतफहमियां थीं, लेकिन अब सेलेब्रिटीज और आम लोग खुलकर इसके बारे में बात कर रहे हैं। फराह खान, किरण राव, प्रीति ज़िंता और एकता कपूर जैसी हस्तियों ने इस विषय पर खुलकर चर्चा करके मातृत्व के नए रास्तों को सामान्य बनाने में मदद की है।