ऐश्वर्या राय का 52वां जन्मदिन,
बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन को फैन्स ने दी बधाई
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज 52 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और तभी से ग्लैमर की दुनिया पर राज कर रही हैं। ऐश्वर्या के पूरे परिवार में फिल्मी सितारे शामिल हैं। उनके पति, सास-ससुर भी इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। मैंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या ने अपने करियर में अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
मुंबई में बीता बचपन और पढ़ाई
हालांकि ऐश्वर्या राय का जन्म मैंगलौर में हुआ, लेकिन उनका परिवार मुंबई आ गया। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में पूरी की। स्कूल के दिनों से ही ऐश्वर्या पढ़ाई में होशियार और खूबसूरती में बेमिसाल मानी जाती थीं। 90 के दशक में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया। साल 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिला। इसके बाद फिल्मों के ऑफर्स आने लगे और साल 1997 में ऐश्वर्या ने तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से डेब्यू किया। इसके बाद बॉलीवुड में बॉबी देओल के साथ आई फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से उनका सफर शुरू हुआ।
यादगार किरदार और सुपरहिट फिल्में
ऐश्वर्या राय ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं। साल 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में उनके किरदार को खूब सराहा गया। ऋतिक रोशन के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही। इसके अलावा सलमान खान के साथ आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या की नंदिनी का किरदार भी दर्शकों को आज तक याद है। इन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की एक स्थायी पहचान दिलाई।
कम फिल्मों में सक्रिय, निजी जिंदगी में व्यस्त
भले ही ऐश्वर्या राय अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब वह कम फिल्मों में नजर आती हैं और प्राइवेट जिंदगी जी रही हैं। बीते दो साल पहले मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्विन’ में उन्होंने काम किया था। इसके बाद वह किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। फैन्स अब भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की इंतजार में हैं।
जन्मदिन पर फैन्स और सितारों की बधाइयाँ
आज उनके जन्मदिन पर फैन्स और बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को बधाई संदेश भेज रहे हैं। 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या की सुंदरता और ग्लैमर की चमक उतनी ही बरकरार है। वह न सिर्फ बॉलीवुड की स्टार हैं, बल्कि फैन्स के लिए प्रेरणा और आदर्श भी हैं।