बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने फैंस को दी गुड न्यूज,
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
1 months ago
Written By: ANJALI
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK 07 Rider की जिंदगी में खुशियों की दस्तक हो चुकी है। इसी साल 20 अप्रैल 2025 को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका से शादी की थी। वहीं शादी के 4 महीने बाद ही उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। जी हां, खबरें है कि उनकी पत्नी रितिका प्रेग्नेंट हैं और दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
अनुराग ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे अपनी पत्नी रितिका के साथ अस्पताल में नजर आए, जहां डॉक्टर ने यह खुशखबरी सुनाई कि रितिका मां बनने वाली हैं। इस पल को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन लिखा – “एक छोटा सा अमेरिका आने वाला है।”
फैंस दे रहे बधाइयाँ
गुड न्यूज सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अनुराग और रितिका को शुभकामनाओं से भर दिया। किसी ने लिखा – “मुबारक हो पापा बनने की खुशी में”, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा – “अब बाइक के साथ बेबी स्ट्रॉलर भी चलेगा।”
शादी के बाद नया चैप्टर
अनुराग और रितिका ने इसी साल अप्रैल 2025 में देहरादून में धूमधाम से शादी की थी। शादी के लगभग पांच महीने बाद ही दोनों के जीवन में यह बड़ी खुशखबरी आई है। कपल के लिए यह पल बेहद खास है और उनके फैंस भी इस नई शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
करियर और पर्सनल लाइफ दोनों हिट
अनुराग अपनी बाइक राइडिंग, व्लॉग्स और UK 07 Rider ब्रांडिंग से खूब पॉपुलर हैं। बिग बॉस 17 में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। अब वे अपने करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी एक नया रोल निभाने जा रहे हैं – पापा का रोल।