ऐश्वर्या राय की एक ऐड से चमकी थी किस्मत, आंखें देख लोग हुए दीवाने,
डायरेक्टर बोले- '5 हजार कॉल्स आए'
2 months ago Written By: Aniket Prajapati
ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है और उनका मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना इस बात का प्रमाण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका करियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में हार के बावजूद चमका था? 1994 में ऐश्वर्या फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं, लेकिन सुपरमॉडल होने के बावजूद उनका ताज सुष्मिता सेन को मिला। उस वक्त सभी को यकीन था कि ऐश्वर्या जीतेंगी, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग रास्ता दिखाया असल मोड़ तब आया जब ऐश्वर्या ने 1993 में एक विज्ञापन में काम किया, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी थे। मशहूर विज्ञापन निर्माता प्रहलाद कक्कड़ ने हाल ही में ANI से बातचीत में इस ऐड की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या की केवल कुछ सेकंड की झलक ने ही उन्हें लोगों का दीवाना बना दिया। यह ऐड सिर्फ एक सामान्य कोल्ड ड्रिंक का था, लेकिन ऐश्वर्या की आंखों और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे यादगार बना दिया।
एक झलक में बना दी लोगों को दीवाना
1990 के दशक में कई ऐसे ऐड आए, जो आज भी याद किए जाते हैं। उन्हीं में से एक पेप्सी का ऐड था, जिसमें आमिर खान और ऐश्वर्या राय साथ दिखाई दिए। उस समय ऐश्वर्या कॉलेज में पढ़ रही थीं और बड़े स्टार नहीं बनी थीं। लेकिन इस ऐड में उनकी मौजूदगी इतनी दमदार थी कि देश भर के लोग उनकी खूबसूरती और अभिव्यक्ति के कायल हो गए। प्रहलाद कक्कड़ बताते हैं कि ऐश्वर्या की ये थोड़ी ही झलक पूरे देश के लिए एक अहसास बन गई कि यह लड़की अलग और खास है।
ऐश्वर्या की आंखों में समाया ब्रह्मांड
प्रहलाद कक्कड़ ने खुलासा किया, "सबसे कठिन काम था सही लड़की का चयन करना। हमें ऐसा चेहरा चाहिए था जो सिर्फ चार सेकंड में लोगों को प्रभावित कर दे। ऐश्वर्या वही लड़की थीं। उनके लिए 5,000 से अधिक कॉल आए। लोग पूछ रहे थे, 'संजीव कौन है?' और उनकी आंखों की तारीफ कर रहे थे। उनकी आंखों में ऐसा गहरापन था कि जैसे पूरा ब्रह्मांड समाया हो। मैं वहीं रुक गया और उनकी आंखों को घूरता रहा। ऐश्वर्या की ये छोटी सी झलक और उनकी आंखों की अद्भुत अभिव्यक्ति ने उन्हें आम लड़की से मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की चमकती सितारा बना दिया।