बिग बॉस-19 फिनाले लाइव अपडेट: आज सलमान खान करेंगे विजेता का ऐलान,
टॉप-5 कंटेस्टेंट में रोमांच
3 days ago Written By: Aniket Prajapati
मुंबई। तीन महीने से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे रियलिटी शो बिग बॉस-19 का आज अंतिम दिन है। रविवार को सलमान खान बिग बॉस-19 के विजेता का नाम घोषित करेंगे। इस सीजन में अब केवल पांच कंटेस्टेंट ही खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। टॉप-5 में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे शामिल हैं। दर्शकों की नजरें इस बात पर हैं कि आखिरकार बिग बॉस-19 का ताज किसके सिर सजता है।
बिग बॉस-19 में हुए इविक्शन
इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने सुर्खियां बटोरीं। बीते दिनों मालती चाहर को शो से बाहर होना पड़ा। वहीं अशनूर कौर को तान्या मित्तल के साथ झगड़े के बाद घर छोड़ना पड़ा। इसके अलावा बसीर अली, नेहन चुडास्मा, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद जैसे प्रतियोगियों ने भी अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा। अब फिनाले में केवल पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं, जो खिताब जीतने की पूरी कोशिश में लगे हैं।
सोशल मीडिया और पब्लिक की राय
शो के विजेता का फैसला दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर करेगा। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी पसंद का खुलकर समर्थन किया है। आमतौर पर लोगों की राय के मुताबिक, अमाल मलिक और गौरव खन्ना ट्रॉफी के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। तान्या मित्तल भी दर्शकों की नजर में हैं, लेकिन अधिकांश वोटरों का मानना है कि विजेता अमाल और गौरव में से ही होगा। फिनाले के दिन सलमान खान खुद विजेता का ऐलान करेंगे, जिससे इस लंबे और रोमांचक सफर का अंत होगा।