बिग बॉस 19: इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल मलिक और शहबाज,
बदेशा को लगाई क्लास
1 months ago
Written By: अनिकेत प्रजापति
बिग बॉस देखने वाले दर्शक पूरे हफ्ते वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं। यह वह दिन होता है जब होस्ट सलमान खान घरवालों को उनके हफ्तेभर के व्यवहार का आईना दिखाते हैं। इस हफ्ते म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक और घर के अन्य सदस्य शहबाज बदेशा सलमान खान की क्लास का शिकार होंगे। प्रोमो वीडियो में सलमान खान को अमाल और शहबाज की गलतियों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते देखा जा सकता है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल के व्यवहार और बिग बॉस को बायस्ड कहने जैसी हर गलती पर रोशनी डाली।
अमाल मलिक पर सलमान की फटकार
प्रोमो वीडियो में सलमान खान स्टेज पर आते ही अमाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि उनका मालती चाहर के प्रति व्यवहार बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था। सलमान ने कहा कि अमाल स्ट्रॉन्ग लोगों का सामना नहीं कर पाते और हमेशा पीठ पीछे उनकी बुराई करते हैं। उन्होंने गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि अमाल ने कभी किसी का सामना सामने से नहीं किया।
अमाल की बोलती बंद कर दी
अमाल ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उनकी बोलती बंद कर दी और कहा कि अगर सुनना है तो सुनो। उन्होंने शहबाज को भी चेताया कि वे अमाल को लेकर बहुत पजेसिव हो गए हैं और घर में आने के बाद वह एक ‘चमचा’ बनकर रह गए हैं।
बिग बॉस को बायस्ड कहने पर मिली फटकार
सलमान खान ने अमाल और शहबाज को बिग बॉस को बायस्ड और अनफेयर कहने पर भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो हंगामा उन्होंने किया था, वह गलत था। गौरव खन्ना के कैप्टन बनने के बाद अमाल और शहबाज ने बिग बॉस को बायस्ड कहा था, जबकि रोहित शेट्टी ने स्थिति समझाने की कोशिश की थी। इस वीकेंड का वार में सलमान ने अमाल की सभी गलतियों पर प्रकाश डाला और उन्हें सख्त चेतावनी दी। इस वीकेंड का वार दर्शकों के लिए मनोरंजन और ड्रामा का पावर-पैक एपिसोड साबित होने वाला है।