कौन है आवेज दरबार, जिनकी हो रही है बिग बॉस 19 में एंट्री,
फैंस हुए एक्साइटेड
1 months ago
Written By: ANJALI
टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही दर्शकों से रूबरू होने वाला है। शो के प्रीमियर की तारीख 24 अगस्त 2025 तय की गई है और सलमान खान ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। सेट और बिग बॉस हाउस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट नए लेवल पर पहुंच गया है।
पहला कंटेस्टेंट आया सामने
ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो की टीम लगातार नए-नए टीज़र और खुलासों से दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में जियो हॉटस्टार ने सलमान खान का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था। इसमें सलमान ने फैंस से 50,000 लाइक्स पूरे करने की चुनौती दी थी। इनाम के तौर पर पहला कंटेस्टेंट रिवील करने का वादा किया गया था। जैसे ही यह आंकड़ा पार हुआ, एक नया वीडियो सामने आया जिसमें सलमान खान ने एक झलक दिखाई। वीडियो में लाल ब्लेज़र पहने एक शख्स स्टाइलिश डांस मूव्स करता नजर आया। हालांकि चेहरा छिपाया गया था, लेकिन फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह और कोई नहीं बल्कि अवेज़ दरबार हैं।
कौन हैं अवेज़ दरबार?
अवेज दरबार एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अवेज़ पहले ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। वह डांस कोरियोग्राफी, कॉमेडी स्किट्स और क्रिएटिव वीडियो बनाने के लिए मशहूर हैं। अवेज़ ने कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ भी काम किया है।
दर्शकों में उत्साह
अवेज़ दरबार के शो में आने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह ‘बिग बॉस 19’ में एंटरटेनमेंट का तड़का जरूर लगाएंगे।