घर में इस कंटेस्टेंट की हो रही सेवा,
शो में बनी "घर की महारानी"
1 months ago Written By: ANJALI
बिग बॉस के हर सीजन में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जो दर्शकों का ध्यान खींच लेता है। इस बार बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल सुर्खियों में हैं। जहां ज्यादातर कंटेस्टेंट्स शो में टिके रहने के लिए झगड़ों और चालों का सहारा लेते हैं, वहीं तान्या ने अपनी अमीरी के किस्सों और रॉयल स्टाइल से सबको प्रभावित किया है। अब तो वह शो में "घर की महारानी" बन चुकी हैं।
तान्या की रॉयल एंट्री
शो के नए प्रोमो में तान्या मित्तल बिल्कुल महारानी की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। प्रोमो की शुरुआत शहबाज और तान्या से होती है, जहां शहबाज बड़े नाटकीय अंदाज में कहते हैं कि "महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है।" इस दौरान तान्या शाही अंदाज में बैठी रहती हैं और बाकी घरवाले उनकी सेवा में जुट जाते हैं।
घरवाले कर रहे सेवा
तान्या एक-एक कर घरवालों को जिम्मेदारी सौंपती हैं। शहबाज खाना परोसते हैं, अमाल अपने हाथों से उन्हें खिलाते हैं और जीशान पानी पिलाते हैं। इस दौरान गौरव खन्ना कहते हैं कि तान्या का तो अपना अलग ही शो चल रहा है। वहीं अमाल, तान्या को खिलाते हुए मजाक में कहते हैं कि "सेवा करेंगे तो क्या पता सभी के अकाउंट में एक-एक खोका आ जाए।" इस पर घरवाले हंसी रोक नहीं पाते।
मनोरंजन से भरपूर पल
तान्या की फरमाइश और घरवालों की सेवा ने शो में मजेदार माहौल बना दिया। शहबाज गाना गाते नजर आते हैं – “महारानी बहुत दानी है, महाराजा ने रोटी खिलानी है।” वहीं जीशान पानी पिलाते हैं और बाकी घरवाले इस पूरे सीन का खूब मजा उठाते हैं। कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह प्रोमो दर्शकों के लिए मनोरंजन का तड़का लेकर आया है। तान्या मित्तल का महारानी वाला अंदाज और बाकी कंटेस्टेंट्स की सेवा ने शो को एक नया रंग दे दिया है।