Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा देओल ने किया साफ... कहा- पापा ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक चौंकाने वाली अफवाह फैल गई कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई, जिससे फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। लेकिन कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इस खबर का पूरी तरह खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं और रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। ईशा ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा, “सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।”

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, 89 साल के धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन उनकी हालत थोड़ी नाजुक बताई गई थी, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। धर्मेंद्र की टीम ने भी सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी की हालत अब पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

सलमान खान और शाहरुख खान ने की मुलाकात
धर्मेंद्र को अपना पिता समान मानने वाले सलमान खान बीती शाम अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन खान के साथ धर्मेंद्र का हाल जानने पहुंचे। पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी दिन में कई बार अस्पताल आती-जाती रहीं। इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

ईशा देओल ने फैन्स से की अपील
जैसे ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें तेजी से फैलने लगीं, बेटी ईशा देओल ने तुरंत सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने साफ कहा कि लोग बिना पुष्टि के ऐसी बातें न फैलाएं, क्योंकि इससे परिवार को मानसिक तनाव होता है। ईशा अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

फैन्स ने जताई राहत, दुआओं का दौर जारी
ईशा के बयान के बाद धर्मेंद्र के फैन्स और चाहने वालों ने राहत की सांस ली। हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कीं। बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सम्मानित अभिनेताओं में से एक धर्मेंद्र ने अपने करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved