धुरंधर की धुआंधार ओपनिंग: पहले दिन ही कमाई 27 करोड़,
मुंबई में 24 घंटे चल रही फिल्म
4 days ago Written By: अनिकेत प्रजापति
मुंबई: आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 27 करोड़ रुपये की कमाई की है और दर्शकों तथा क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोरी हैं। इस शानदार ओपनिंग के बाद मुंबई के कई सिनेमाघरों ने फिल्म को 24 घंटे लगातार चलाने का निर्णय लिया है। चकला स्थित पीवीआर संगम में रात 1:50 बजे, इरोस में आईमैक्स के लिए सुबह 6 बजे, पीवीआर सिटी मॉल और मूवीमैक्स सायन में सुबह के शो रखे गए हैं। मेट्रो आईनॉक्स में रात 1:30 बजे शो चल रहा है।
सिनेमाघरों में लगातार चल रहे शो मैक्सस सिनेमा, भयंदर में फिल्म लगभग बिना रुके चल रही है, जहां देर रात और सुबह के समय लगभग 8 शो चल रहे हैं। बोरीवली मैक्सस में भी इसी समय में छह शो हैं। फिल्म की सफलता का कारण 14 करोड़ की एडवांस बुकिंग और सकारात्मक प्रचार माना जा रहा है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ब्लॉक बुकिंग की हेराफेरी की खबरें आईं, लेकिन ये निराधार साबित हुई हैं।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट धुरंधर एक जासूसी थ्रिलर है, जो 2000 के दशक की पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो ल्यारी गिरोहों का खात्मा करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 3 घंटे 34 मिनट लंबी है।
दूसरे पार्ट की घोषणा धुरंधर का दूसरा पार्ट भी आने वाले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। मेकर्स ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहले पार्ट की शानदार कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, दूसरे पार्ट की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। वीकेंड में फिल्म के 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अब यह देखना होगा कि धुरंधर छावा और सैयारा जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।