1 साल की हुई दीपवीर की दुआ,
मम्मा दीपिका ने बनाया केक, देखें फोटोज
1 months ago
Written By: ANJALI
बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लाडली बेटी दुआ पादुकोण अब एक साल की हो गई हैं। जन्म से पहले ही सुर्खियों में रही दुआ का पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया गया।
दीपिका ने बनाया बेटी के लिए स्पेशल केक
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में रणवीर और दीपिका अपनी बेटी के साथ केक कटिंग करते नजर आए। खास बात यह रही कि दुआ के लिए केक दीपिका ने खुद अपने हाथों से बनाया। कैप्शन में दीपिका ने लिखा – "मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की कुकिंग स्किल की खूब तारीफ हो रही है। फैंस दुआ को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और परिवार के इस खास पल को देखकर भावुक भी हो गए।
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
इंटरनेट पर दुआ पादुकोण के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में रणवीर-दीपिका को बधाई दी और दुआ को ढेर सारा प्यार भेजा। पहली बार दुआ के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखकर फैन्स भी खुशी से झूम उठे।
फिल्मों से ब्रेक पर दीपिका
मालूम हो कि दीपिका पादुकोण ने बीते साल 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ को जन्म दिया था। इसके बाद से वह एक्टिंग से ब्रेक पर हैं और फैमिली टाइम एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, दीपिका की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के बाद वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘AA22xA6’ में दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। रणवीर और दीपिका का यह सेलिब्रेशन फैंस के लिए बेहद खास रहा। दुआ पादुकोण के पहले जन्मदिन पर मां के हाथों बने केक ने इस दिन को और यादगार बना दिया।