Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

महिला विश्व कप 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया, सोशल मीडिया पर सितारों ने जताई खुशी

1 months ago
Written By: Aniket Prajapati

भारत ने महिला क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। रविवार को यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल साबित हुई। न केवल स्टेडियम में मौजूद दर्शक, बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दी और जीत की खुशी जाहिर की। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा, सनी देओल और सुनील शेट्टी तक ने टीम इंडिया को विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जीत गए!!! इंडिया वुमन क्रिकेट... वर्ल्ड चैंपियन। आपने हम सभी को गर्व का पल दिया है। बहुत, बहुत बधाई।" अमिताभ के इस पोस्ट से फैंस में उत्साह और बढ़ गया।

कंगना रनौत की बधाई
कंगना रनौत ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "हम हैं विश्व चैंपियन! भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द !!" इंस्टाग्राम पर उन्होंने टीम के जीत के मोमेंट की फोटो भी शेयर की।

सुनील शेट्टी ने कहा– पसीना और हौसले ने बनाया इतिहास
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर टीम की मेहनत और जीत को सलाम करते हुए लिखा, "पसीना, हौसला, हिम्मत, निश्छल दिल और इसी तरह इतिहास चमक उठा! हमारी ब्लू जर्सी वाली महिलाओं ने शोहरत का पीछा नहीं किया - उन्होंने उसे अपनाया। हर छोटी बच्ची जिसके पास सपने हैं, और हर भारतीय जो जोर से कह रहा है - हम विश्व विजेता हैं।"

सनी देओल ने जताई गर्व की भावना
सनी देओल भी टीम की जीत से बेहद खुश दिखे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। भारत के लिए महिला क्रिकेट में पहला विश्व कप, क्या कमाल कर दिखाया। इस अजेय नारी शक्ति पर गर्व है, आपने तिरंगे को ऊंचा किया है! ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है।"

अनुष्का शर्मा और करीना कपूर भी गदगद
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आप सब चैंपियंस हैं। बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि।" वहीं करीना कपूर ने महिला टीम की जीत का वीडियो शेयर करते हुए कहा, "अभी भी रो रही हूं, खुशी के आंसू हैं।" विक्की कौशल ने भी ट्वीट किया, "वर्ल्ड चैंपियंस। हमारी नीली जर्सी वाली महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उन्होंने सब कुछ दिया। हरमनप्रीत कौर कप्तान साहब, शुक्रिया! टीम इंडिया को बधाई। हमें यह खुशी देने के लिए शुक्रिया। जय हिंद।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और देशभर में जीत का जश्न छा गया।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved