जाह्नवी कपूर और तारा सुतारिया का डांस वीडियो वायरल,
फैंस बोले- देवरानी-जेठानी गोल्स
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
मुंबई। बॉलीवुड की दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस जाह्नवी कपूर और तारा सुतारिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में तारा ने अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि जाह्नवी और तारा के बीच रिश्ते कैसे हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर, वीर के बड़े भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। अब दोनों हसीनाओं का एक साथ डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
झिंगाट गाने पर जाह्नवी-तारा का धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर और तारा सुतारिया को साथ में ‘झिंगाट’ गाने पर थिरकते देखा जा सकता है। दोनों एक्ट्रेसेस स्माइल करते हुए स्टेज पर मस्ती भरे मूव्स कर रही हैं। वहीं बगल में सिंगर लाइव परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में जाह्नवी नजर आती हैं और थोड़ी ही देर में तारा सुतारिया भी उनके साथ डांस में शामिल हो जाती हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैंस बोले- देवरानी-जेठानी गोल्स इस वीडियो पर यूजर्स के दिलचस्प रिएक्शन भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, “देवरानी-जेठानी गोल्स।” दूसरे ने लिखा, “दोनों एक-दूसरे की फ्रेंडशिप डिजर्व करती हैं।” वहीं कई लोगों ने दोनों की खुशमिजाज जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि “दोनों का स्वैग कमाल का है।” फैंस ने जाह्नवी और तारा को “जेठानी-देवरानी” का टैग भी दे दिया है, क्योंकि दोनों पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिलेशनशिप तारा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर वीर पहाड़िया के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इससे पहले तारा आदर जैन को डेट कर रही थीं, जिनसे वह करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहीं। वीर पहाड़िया का नाम पहले मानुषी छिल्लर और सारा अली खान से भी जुड़ चुका है।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की लव स्टोरी जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है। जाह्नवी ने कॉफी विद करण शो में खुद बताया था कि वह शिखर को डेट कर रही हैं। इससे पहले उनका नाम ईशान खट्टर से जुड़ा था, जिनके साथ उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था।