Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

टीवी एक्ट्रेस माही विज तेज बुखार से अस्पताल में भर्ती, पति जय भानुशाली से तलाक की अफवाहों के बीच तबीयत बिगड़ी

1 months ago
Written By: ANIKET PRAJAPATI

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से माही और उनके पति जय भानुशाली के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। इसी बीच अब माही की तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत की खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

माही विज को क्यों किया गया अस्पताल में भर्ती
पपराज़ी वायरल भयानी की रिपोर्ट के मुताबिक, माही विज इन दिनों तेज बुखार से पीड़ित हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि माही की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वायरल भयानी ने माही की पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया, “माही को तेज बुखार और बहुत कमजोरी है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अब उनके टेस्ट करेंगे। फिलहाल उनकी स्थिति स्टेबल (स्थिर) है, लेकिन आगे कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।”

इंस्टाग्राम पर शेयर की बीमारी की तस्वीर

कुछ घंटे पहले माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह काफी थकी और बीमार लग रही थीं। उन्होंने सर्दियों के कपड़े पहने हुए थे और साथ में कुछ दवाइयों की तस्वीर भी पोस्ट की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “बीमार।” उनकी इस पोस्ट को देखकर फैन्स ने कमेंट्स में उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।

तलाक और एलिमनी की अफवाहों पर बोलीं माही विज

हाल ही में माही विज और जय भानुशाली के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक और एलिमनी की खबरें तेजी से फैल रही थीं। कहा जा रहा था कि माही, जय से 5 करोड़ रुपये की एलिमनी मांग रही हैं। लेकिन माही ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर इन अफवाहों का जवाब दिया। माही ने कहा कि जो महिलाएं फाइनेंशियली स्टेबल हैं, उन्हें तलाक के बाद अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद काम करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं हाउसवाइफ हैं और आर्थिक रूप से निर्भर हैं, उनके लिए एलिमनी सही है।

फैंस कर रहे हैं दुआ
अब जब माही विज अस्पताल में भर्ती हैं, उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ठीक होकर फिर से स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved