पवन सिंह ने अचानक क्यों छोड़ा राइज एंड फॉल शो,
सामने आई बड़ी वजह
1 months ago Written By: ANJALI
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित रियलिटी गेम शो ‘राइज एंड फॉल’ में उन्होंने अचानक शो को बीच में ही अलविदा कह दिया है। पवन सिंह की मौजूदगी से शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही थी, लेकिन उनके अचानक बाहर होने से फैंस काफी निराश हैं।
परिवार की वजह से शो छोड़ा
न्यूज़ एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह की फैमिली उन्हें सेट से लेने पहुंची थी। शो से विदाई लेते वक्त पवन सिंह ने साफ किया कि वे कभी शो के स्थायी कंटेस्टेंट नहीं थे, बल्कि कुछ समय के लिए शामिल हुए थे।
संगीता फोगाट भी छोड़ चुकी हैं शो
गौरतलब है कि पवन सिंह से पहले रेसलर संगीता फोगाट भी शो छोड़ चुकी हैं। संगीता अच्छा परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन अपने ससुर के निधन के चलते उन्हें अचानक शो से बाहर होना पड़ा।
एंटरटेनमेंट का तड़का लेकर आए थे पवन
पवन सिंह ने शो में रहते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उनका नयनदीप रक्षित, आकृति और धनश्री वर्मा के साथ मज़ेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। खासकर, पवन सिंह और धनश्री वर्मा की मस्ती और फ्लर्टिंग ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। शो के एक एपिसोड में पवन सिंह ने अपने हिट भोजपुरी गाने ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त ठुमके लगाए। पूल पार्टी में भी उन्होंने धनश्री वर्मा के साथ डांस कर फैंस का दिल जीत लिया। ‘राइज एंड फॉल’ की स्ट्रीमिंग 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर शुरू हो चुकी है। यह शो हर दोपहर 12 बजे मुफ्त में देखा जा सकता है।