Ranveer Singh ने ‘कांतारा’ सीन की नकल पर मांगी माफी,
विवाद बढ़ा तो दिया स्पष्टीकरण
8 days ago Written By: अनिकेत प्रजापति
गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान एक घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इस कार्यक्रम में कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के एक खास सीन की नकल की थी। यह सीन फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ा था और इसे बहुत भावनात्मक और धार्मिक महत्व वाला माना जाता है। जैसे ही रणवीर ने मंच पर इसे दोहराया, सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया। कई लोग इसे परंपराओं और देवताओं के प्रति बेअदबी बताने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि रणवीर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई गई। इसके बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी जारी की।
रणवीर सिंह की नकल पर बढ़ा विवाद IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह मंच पर आए और ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के क्लाइमेक्स सीन को दोबारा निभाने लगे। खास बात यह थी कि उसी समय कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी भी ऑडियंस में मौजूद थे। रणवीर ने प्रदर्शन के दौरान उस सीन के एक हिस्से में देवताओं को ‘भूत’ कहने वाली बात दोहराई। इसी को लेकर लोगों ने नाराज़गी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया।
इंस्टाग्राम पर मांगी सार्वजनिक माफी विवाद बढ़ने पर मंगलवार सुबह रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबा संदेश लिखकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की सराहना करना था। रणवीर ने लिखा, “हर एक्टर जानता है कि उस सीन को जिस लेवल पर ऋषभ ने निभाया है, उसमें कितनी मेहनत लगती है। मैं सिर्फ उनकी तारीफ कर रहा था।” उन्होंने आगे लिखा कि वह हमेशा हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं। “अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं,” उन्होंने कहा।
रणवीर ने क्या कहा था? रणवीर सिंह ने मंच पर कहा था कि उन्होंने ‘कंतारा: चैप्टर 1’ थिएटर में देखी और उन्हें ऋषभ का काम अद्भुत लगा। खासकर वह सीन जब चामुंडी दैव का प्रवेश दिखाया गया है। उन्होंने इसे “शानदार परफॉर्मेंस” बताया था। हालांकि उनके द्वारा इस सीन को मज़ाकिया अंदाज़ में दोहराने पर विवाद और बढ़ गया।
लोगों और फैंस का रिएक्शन रणवीर की माफी पर उनके कई फैंस ने समर्थन दिखाया और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। लेकिन कंतारा के कुछ प्रशंसक अब भी नाराज़ हैं। कई लोगों ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों के साथ इस तरह की नकल करना उचित नहीं है। इसी बीच रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से मामला और गंभीर हो गया है।