रश्मिका मंदाना ने खोला Vijay Deverakonda से शादी का राज,
फरवरी 2026 में हो सकती है डेस्टिनेशन वेडिंग
1 months ago Written By: ANIKET PRAJAPATI
साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा से ही अपने करीबी रिश्ते की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। पिछले महीने दोनों की इंगेजमेंट की खबरें आईं, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। अब हाल ही में अपनी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने ऑनेस्ट टाउनहॉल इवेंट में यह साफ कर दिया कि उनका भविष्य विजय देवरकोंडा के साथ है। उन्होंने खुलकर कहा कि वह विजय से शादी करेंगी और उनके लिए अपने प्यार के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं।
रश्मिका ने साझा की लाइफ पार्टनर की क्वालिटीज इवेंट के दौरान रश्मिका से पूछा गया कि वह अपने पार्टनर में क्या खासियत चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक ऐसा इंसान चाहिए जो चीजों को गहराई से समझे, जिंदगी को सही नजरिए से देखे और हर मुश्किल समय में उनका साथ दे। रश्मिका ने यह भी बताया कि अगर कभी उनके खिलाफ कोई मुश्किल आए, तो उनका पार्टनर उनके लिए लड़ता और वह भी उसके लिए लड़ेंगी। उन्होंने प्यार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए कहा कि वह इसके लिए गोली भी खा सकती हैं।
किल, मैरी और डेट में Vijay का नाम इवेंट में रश्मिका से सवाल किया गया कि उनके काम किए हुए एक्टर्स में से वह किसे किल, किसे मैरी और किसे डेट करेंगी। रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि एनिमे कैरेक्टर नारुतो को डेट करेंगी और शादी विजय देवरकोंडा से करेंगी। उनका यह जवाब ऑडिटोरियम में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
फरवरी 2026 में शादी के चर्चे रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थीं। अक्टूबर में विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंगेजमेंट की पुष्टि की थी, लेकिन अब तक दोनों ने शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैंस दोनों की शादी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।