'जमीन को छूते ही ऊपर उठ गया विमान', रणबीर कपूर की बहन के छूटे पसीने,
डर के मारे फ्लाइट में हो गई ऐसी हालत
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ अपडेट्स साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 14 वर्षीय बेटी समारा साहनी के साथ फ्लाइट में हुए डरावने अनुभव के बारे में बताया। रिद्धिमा ने बताया कि विमान रनवे पर उतरने के तुरंत बाद अचानक दोबारा आसमान की ओर उठ गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। इस घटना ने रिद्धिमा और उनकी बेटी को बुरी तरह डराया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस भयावह पल को साझा किया, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।
रिद्धिमा ने साझा किया भयावह अनुभव रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि विमान जमीन पर उतर चुका था, लेकिन अचानक फिर ऊपर उठ गया। उन्होंने बताया, “उन कुछ क्षणों में ऐसा लगा जैसे हमारी धड़कनें थम गई हों। मैंने समारा का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। वह डरी हुई नजरों से मुझे देख रही थी और मैं बस उसके लिए मजबूत बनने की कोशिश कर रही थी। अब हम सुरक्षित हैं, लेकिन उस क्षण का सदमा कुछ देर तक बना रहा।”
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन रिद्धिमा ने लिखा कि ऐसे अनुभव जिंदगी की नाजुकता और बहुमूल्य होने की याद दिलाते हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी अपने अनुभव साझा किए। एक फैन ने लिखा, “उम्मी है आप ठीक होंगी, वैसे ऐसी स्थिति काफी डरावनी होती है।” वहीं एक अन्य ने कहा, “खौफनाक मंजर था, ईश्वर की दया है आप पर।”
रिद्धिमा के आने वाले प्रोजेक्ट्स रिद्धिमा जल्द ही अरमान जैन द्वारा निर्मित शो ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में नजर आएंगी। यह शो राज कपूर की जन्मशती के खास अवसर पर बनाया गया है। इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा, कुणाल कपूर और कई अन्य परिवार के सदस्य शामिल होंगे। यह शो 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। रिद्धिमा ने आखिरी बार 2024 में वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में अभिनय किया था। अब वे जल्द ही कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड में एक्टिंग करती दिखेंगी।