Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

Varun Dhawan real life story: कभी 1BHK फ्लैट में रहता था परिवार, खुद बनना चाहते थे रेसलर...कैसे बन गए सुपरस्टार

2 months ago
Written By: NEWS DESK

Varun Dhawan birthday 2025: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता आज वरुण धवन का जन्मदिन है। अक्सर कहा जाता है कि स्टारकिड्स का सफर आसान होता है, लेकिन वरुण की कहानी इस सोच को पूरी तरह खारिज करती है। डेविड धवन जैसे मशहूर डायरेक्टर के बेटे होने के बावजूद वरुण ने अपनी पहचान खुद की मेहनत, जुनून और संघर्ष से बनाई है।

बचपन से बॉलीवुड तक का सफर
वरुण का बचपन किसी फिल्मी महल में नहीं बीता। उनका परिवार मुंबई के एक छोटे से 1BHK फ्लैट में रहता था। उनके पिता जब कानपुर से मुंबई आए, तब वे फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। वरुण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, “हमें कभी बड़ी सैलरी नहीं मिलती थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे इतना प्यार दिया कि गरीबी का एहसास ही नहीं हुआ।” बचपन में वरुण को रेसलिंग का बहुत शौक था। वे WWE के ऐसे फैन थे कि रेसलर बनने का सपना देखते थे। लेकिन धीरे-धीरे कैमरे की ओर उनका रुझान बढ़ा। घर का माहौल फिल्मी था — पिता डायरेक्टर, भाई फिल्ममेकर और गोविंदा-सलमान जैसे सुपरस्टार्स का आना-जाना… इस सबका असर वरुण पर भी पड़ा।

पढ़ाई और पहले संघर्ष
वरुण ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के स्कॉटिश स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री ली। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने लंदन में शराब सर्व करने से लेकर पर्चे बांटने तक का काम किया। भारत लौटने के बाद उन्होंने करण जौहर की फिल्म My Name is Khan में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। एक बार शूटिंग के दौरान किसी ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा, और वरुण ने साइन कर दिया। इसके बाद उन्हें सेट से बाहर कर दिया गया — यही घटना वरुण के लिए बड़ा सबक बनी।

एक्टिंग करियर की शुरुआत और चमक
वरुण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेब्यू करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने माना था कि सिद्धार्थ की पर्सनैलिटी देखकर वो इनसिक्योर हो जाते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वरुण ने लगातार 11 हिट फिल्में दीं और शाहरुख खान के रिकॉर्ड की बराबरी की। लोग कहने लगे कि शायद वरुण राजेश खन्ना का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। लेकिन फिर 2019 में उनकी पहली फ्लॉप फिल्म 'कलंक' आई और इसके बाद लगातार Street Dancer 3D, Coolie No. 1, Bawaal जैसी फ्लॉप्स का सिलसिला शुरू हुआ।

आलोचनाएं और कंट्रोवर्सीज
फिल्मों की फ्लॉपिंग के बीच वरुण को सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह डायरेक्टर के "कट" कहने के बाद भी एक सीन के दौरान एक्ट्रेस को किस करते रहे। कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट के साथ फ्लर्ट को लेकर भी आरोप लगे। इस पर वरुण ने कहा कि उनका इरादा कभी गलत नहीं होता, वो सिर्फ मजाक करते हैं।

पर्सनल लाइफ: प्यार, रिजेक्शन और शादी
वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से 2021 में शादी की। नताशा ने वरुण को चार बार रिजेक्ट किया था, लेकिन वरुण ने हार नहीं मानी। आखिरकार प्यार ने जीत पाई और नताशा ने ‘हां’ कह दिया।

ये भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved