विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पब्लिक में किया प्यार का इजहार,
सगाई के बाद पहली बार साथ दिखे
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के रिश्ते की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं। दोनों ने हमेशा अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध रखी, लेकिन अब लगता है कि उन्होंने सब कुछ साफ कर दिया है। हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में दोनों ने पहली बार खुलेआम अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
हैदराबाद इवेंट में दिखा प्यार
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सफलता के जश्न के दौरान जब विजय देवरकोंडा मंच पर पहुंचे तो माहौल रोमांटिक हो गया। विजय ने जैसे ही रश्मिका का हाथ थामा और प्यार से उनकी ओर देखा, चारों ओर कैमरों की फ्लैश लाइटें चमक उठीं। अगले ही पल, उन्होंने सबके सामने रश्मिका के हाथ पर प्यार से किस किया, और यह दृश्य सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। दोनों की सगाई के बाद यह पहली बार था जब वे इतने प्यार भरे अंदाज में पब्लिक इवेंट में नजर आए।
फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल और इमोजी की बरसात कर दी। किसी ने लिखा, “आखिरकार हमें ये पल देखने को मिला!” तो किसी ने मजाक में कहा, “अब तो साफ है, असली गर्लफ्रेंड कौन है!” वहीं, रश्मिका की शर्मीली मुस्कान और विजय की देखभाल भरी नजरों ने इस पल को और भी खूबसूरत बना दिया। दर्शकों ने दोनों के लिए जोरदार तालियां बजाईं। कई फैंस ने इसे दोनों की शादी की तरफ पहला सार्वजनिक संकेत बताया।
ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
विजय और रश्मिका की मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई। फिर 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उसी वक्त रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी। उसके बाद दोनों अक्सर साथ नजर आने लगे, लेकिन कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।
शादी की तैयारियां शुरू
अब खबर है कि विजय और रश्मिका ने अक्टूबर में निजी सगाई की थी। मीडिया ने बताया कि दोनों अगले साल फरवरी में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस अब इस स्टार कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।